Summary
अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने डाबर इंडिया को सिलवासा स्थित उसके दवा निर्माण संयंत्र में करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस (सीजीएमपी) के नियमों के गंभीर उल्लंघन को लेकर एक चेतावनी पत्र जारी किया है। डाबर को दो हफ्तों के भीतर इस पर जवाब देना होगा।